फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two arrested in encounter, including one carrying a reward of 25,000

Ghazipur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी समेत दो गिरफ्तार

Mon, 29 Sep 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in encounter, including one carrying a reward of 25,000
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी को ईलाज के लिए ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत- पुलिस विभाग
सैदपुर। पुलिस टीम ने सोमवार की शाम सेहमलपुर गांव के नवनिर्मित फायर स्टेशन के निर्माणाधीन भवन से मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश चंद्रभान और उसके एक साथी पवन को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, तीन खोखा, तीन कारतूस और बाइक बरामद किया गया। सैदपुर सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश व एक अन्य बदमाश कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर सक्रिय प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम और सैदपुर मिशन शक्ति प्रभारी श्वेता कुमारी ने बदमाशों को घेर कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, लेकिन सेहमलपुर गांव के नवनिर्मित फायर स्टेशन के निर्माणाधीन भवन से छिपकर पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनामी करंडा थाना के बरिया गांव निवासी चंद्रभान के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे सीएचसी सैदपुर में भर्ती कराया गया। उसके साथी पवन को गिरफ्तार कर लिया गया। दो गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, तीन खोखा, एक बाइक और एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस टीम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed