फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two accidents on Purvanchal Expressway, Khalasi killed, seven injured

Ghazipur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो हादसे, खलासी की मौत, सात घायल

Thu, 04 Jun 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two accidents on Purvanchal Expressway, Khalasi killed, seven injured
सिगेंरा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल नंबर- 301 पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रेलर - फोटो : Archive
गंगौली/मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक खलासी आशीष कुमार (22) की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाएं कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेलसड़ी और मरदह थाना क्षेत्र के सिगेंरा गांव के पास हुईं। प्राथमिक जांच में हादसों की वजह वाहन चालकों को झपकी आना बताई जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी गजानन यादव ने बताया कि पहला हादसा सुबह करीब पांच बजे कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव के पास हुआ। बालू लदा एक ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था और चालक उसके टायर की जांच कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल खलासी आशीष कुमार (22), निवासी अमवारी नारायणपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रेलर चालक सुजीत कुमार निवासी अमवारी नारायणपुर को भी चोटें आईं। वहीं मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव के पास सुबह करीब आठ बजे एक और ट्रेलर ने आगे खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी। हादसे में टूल्लू यादव निवासी दुरपालपुर, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़, ट्रेलर के चालक संजय यादव, सहायक चालक चंदन कुमार और खलासी गोलू यादव सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के टायरों में फंसी गिट्टियां निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों हादसे में सात लोग घायल हो गए। इसके अलावा माेनू राजभर और दिनेश यादव भी घटना में घायल हो गए। इनमें से सुजीत राम, गोलू यादव, दिनेश यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है और तीनों का जिला अस्पताल, मऊ में उपचार चल रहा है। तीन की हालत दोनों ट्रेलर बिहार से बालू लादकर आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस और यूपीडा की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि मृतक आशीष कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed