{"_id":"57239e554f1c1b522ba92a23","slug":"twenty-one-days-salary-of-teachers-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोका
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश पर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के बीस अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। जबकि 192 अनुपस्थित अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस दी गई है। उसका जवाब तीन दिन के अंदर देने का निर्देश दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्द्रकेश सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार को बीआरसी एवं एनपीआरसी समन्वयकों से विद्यालयों की जांच करायी गयी थी। इस दौरान 192 अध्यापक गैरहाजिर पाए गए थे। इनको कारण बताओ नोटिस दी गई है। श्री यादव ने बताया कि आज उन्होंने बुजुर्गा प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल सहित तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक अध्यापिका गैरहाजिर पायी गयी।
शिक्षकों ने बताया कि अध्यापिका मेडिकल अवकाश पर गयी हैं। उन्होंने बताया कि अध्यापक कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में स्थापित फोन नंबर 0548-2222202 पर सुबह सात से आठ बजे के बीच फोन करके अवकाश की सूचना नोट करा दें। अन्यथा गैरहाजिर पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों की जांच की कार्रवाई लगातार की जाएगी। इस प्रकार की कार्रवाई से अध्यापकों में खलबली मच गयी है।