{"_id":"5faff19d8ebc3e9bb744cebb","slug":"tubewell-ghazipur-news-vns5583221182","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक ट्यूबवेल के सहारे उपलब्ध कराया जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक ट्यूबवेल के सहारे उपलब्ध कराया जा रहा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। कस्बे में जल निगम सिर्फ एक ट्यूबवेल के सहारे पानी की आपूर्ति कर रहा है। पिछले एक वर्ष से ट्यूबवेल नंबर एक की बोरिंग फेल होने के कारण सिर्फ एक ट्यूबवेल ही चलाया जा रहा है। ऐसे में अधिकांश घरों में पानी नहीं मिल पा रहा। कस्बा सहित सुकहा, सोनबरसा, विशुनपुर, शाहबाजपुर, धरवारकला बड़ागांव एवं मिर्जापुर को इस समय इस जल निगम की पानी टंकी से पानी की आपूर्ति की जा रही है। एक वर्ष से यहां के एक ट्यूबवेल की बोरिंग पूरी तरह से खराब हो गई है और वह पानी नहीं दे रहा है। इस समय मात्र एक ट्यूबवेल से पानी भेजा जा रहा। एक ट्यूबवेल के सहारे पानी को टंकी पर चढ़ाया नहीं जा पा रहा है। टंकी को भी विभाग ने कंडम घोषित कर दिया है। जलापूर्ति सीधे होने के कारण उपभोक्ताओं के घरों में पानी ठीक से नहीं गिर रहा है। कहीं-कहीं तो पानी टपक रहा है तो कहीं पूरी तरह से आपूर्ति बंद है। पेयजल की समस्या से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। देवकली : जल निगम टंकी रामपुर मांझा का मोटर फुंक जाने से गांव सहित आसपास के अन्य गांवों में जलापूर्ति बंद हो गई है। गांव के निवासी सुभाष पांडेय, शिवशंकर पांडेय, शोभनाथ सिंह, धीरेंद्रनाथ पांडेय, ग्राम प्रधान राजेश यादव, मनोज सिंह ने व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि नई बोरिंग के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धन के अभाव में नई बोरिंग नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि एक ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि नई बोरिंग के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धन के अभाव में नई बोरिंग नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि एक ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन