{"_id":"90c2afbc4c55bc9fa71c2cca43d01998","slug":"truck-to-the-assistant-teacher-thrashed-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने सहायक अध्यापक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने सहायक अध्यापक को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर राजपुर पोखरा के पास शुक्रवार की सुबह पौने दस बजे ट्रक की चपेट में आने से चुनाव ड्यूटी के लिए करंडा जा रहे सहायक अध्यापक की मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद अधेड़
परिचारक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिचारक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
पाह सैय्यदराजा निवासी सहायक अध्यापक शिवराम प्रजापति (36) सुहवल थाना के बेमुआ निवासी मलसा इंटर कालेज के परिचारक बृजशंकर राय (55) के साथ बाइक से चुनाव ड्यूटी के लिए करंडा जा रहे थे। वह घर से करीब
विज्ञापन
आठ किलोमीटर की दूरी पर हाईवे पर राजपुर पोखरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि जमानिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों बाइक सहित गिर पड़े। शिवराम ट्रक के पहिया के नीचे आकर गंभीर रूप
से घायल हो गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बृजशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और चालक का ट्रक सहित पकड़ लिया। लोगों ने घटना की
सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर भिजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस शव सहित
चालक और ट्रक को कब्जा में कोतवाली लाई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रेनू देवी चीख-पुकार करने लगी। परिवार के लोगों के रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और
बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए।