फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Troubles rise for the councillor nephew of the Nagar Panchayat chairman who was close to Mukhtar

Ghazipur News: खतरे में कुर्सी; मुख्तार के खास रहे नगर पंचायत चेयरमैन के सभासद भतीजे की बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 28 Jun 2025 01:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Jun 2025 01:48 PM IST
सार

फर्जी दस्तावेज और एससीएसटी मुकदमें में फरार चल रहे सभासद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार अब इनकी कुर्सी संकट में है। बताया ये भी जा रहा है कि इनके परिवार के सदस्यों का जुड़ाव मुख्तार अंसारी की गैंग से रहा है।
 

विज्ञापन
Troubles rise for the councillor nephew of the Nagar Panchayat chairman who was close to Mukhtar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएस 191 गैंग के सरगना रहे मुख्तार अंसारी के खास नगर पंचायत चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी के भतीजे और वार्ड 11 से सभासद शकील अख्तर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब शकील अख्तर की कुर्सी भी खतरे में पड़ गई है। उन्हें पद से हटाने के लिए ईओ ने डीएम को पत्र लिख दिया है।

विज्ञापन


शकील अख्तर नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड नंबर 11 के सभासद हैं। वह बहादुरगंज स्थित मदरसा मदरसतुल मसाकीन का फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने और एससीएसटी के मुकदमे में फरार चल रहे हैं। अख्तर के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन


इधर अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव ने 18 जून को जिलाधिकारी को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वार्ड 11 के सदस्य शकील अख्तर, पांच माह से कार्यालय में नहीं आ रहे हैं। उन्हें निकाय में विगत पांच माह से नहीं देखा गया है। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बोर्ड की लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहे हैं। फोन पर हुई बातचीत में ईओ ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा- 40 (क) में सदस्यों का हटाने की व्यवस्था का नियम है। हालांकि अब ईओ का स्थानातंरण हो गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed