फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Troubled by low-voltage problem, consumers staged a sit-in

लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने दिया धरना

Wed, 28 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Troubled by low-voltage problem, consumers staged a sit-in
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव स्थित उत्तर मोहल्ला बरही में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं से परेशान मुहल्ला वासियों ने मंगलवार की शाम स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इसी दौरान कुछ लोंगों ने एसएसओ के पास पहुंचकर तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करवा दीया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। जिन्हें कुछ देर बाद पुलिस ने छोड़ दिया। इधर जेई के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त हुआ। बरही मुुहल्ले में लो- वोल्टेज की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में उनका जीना दुश्वार हो चुका है। यही नहीं बिजली के उपकरण शोपीस बन गए हैं। स्थिति यह है घरों का समरसेबुल न चल पाने की स्थिति में पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द समाधान की मांग करने लगे। वहीं कुछ लोगों ने तीन फीडरों की आपूर्ति बंद करा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खा गांव की समस्याओं को लेकर जेई तपस कुमार से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। जेई तपस कुमार ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान फहीम, इस्तेखार, सत्येंद्र, आजाद, मेंराज, सेराज, जैनुल, मुस्ताक, राजेंद्र, भोला, बेचन आदि मौजूद रहे। इधर पुलिस ने हिरासत में लिए सभी लोगों को समझा-बुझाकर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed