फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tricolor yatra taken out in the city

नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Mon, 06 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out in the city
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को सैदपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा एवं भारतमाता की झांकी का नगर वासियों ने सैदपुर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा में भारत माता और मां दुर्गा की झांकी का दृश्य देखते ही बन रहा था। इसमें शामिल आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के बालक एवं बालिकाएं हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में भाजपा, आरएसएस एवं उसके अन्य अनुषांगिक संगठन के लोग साथ चल रहे थे। यात्रा सैदपुर नगर के बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर से आरंभ होकर मुख्य बाजार, गांधी मार्ग, उत्तर बाजार, तहसील मुख्यालय से होते हुए नई सड़क, पश्चिम बाजार आदि स्थानों से होते हुई मोहनलाल सरस्वती विद्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में अविनाशचंद्र बरनवाल, बसंत सेठ, सुमन कमलापुरी, हिमांशु वर्मा, बृजेश सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed