{"_id":"62e2ceab82d829393843f207","slug":"tricolor-will-be-visible-everywhere-throughout-the-week-ghazipur-news-vns666436037","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्तेभर हर ओर दिखेगा तिरंगा ही तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्तेभर हर ओर दिखेगा तिरंगा ही तिरंगा
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम की पूरी तैयारी समय से कर लें। अपने-अपने होम पेज पर हर घर तिरंगा का लोगो प्रकाशित हो और जिन-जिन विभागों द्वारा किसी भी प्रकार का विज्ञापन का प्रकाशन कराया जा रहा है उस पर हर घर तिरंगा का लोगो अवश्य प्रकाशित हो।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान भाव उजागर करने के लिए प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी अधिकारी, कर्मचारी विभिन्न नागरिक संगठनों के सहयोग से वाणिज्यक, व्यवसायिक समूह को उनकी सहभागिता एवं तिरंगा झंडा बनवाने के लिए सीएसआर संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करे।
कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों इत्यादि पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए। ऐसे ही सरकारी, सार्वजनिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक, वाणिज्यिक, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा पुलिस चौकी, थाना को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झंडा फहराने, बैनर, पंपलेट, स्टैंडी, होर्डिंग्स एवं अन्य उपयुक्त माध्यमों से स्थानीय भाषा में बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परिवहन की बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश का स्टीकर लगाने, टोल प्लाजा, चेक प्वाइंटस, इत्यादि पर बैनर स्टैंडी आदि लगवाने सभी प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों में पैरेंस टीचर मीटिंग के माध्यम से कार्यक्रम की सभी को जानकारी दिया जाए। साथ ही जनपद मुख्यालय में एलईडी वैन के माध्यम से एवं सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, केबल नेटवर्क, स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्ले वीडियो अपील आदि के द्वारा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जनपद में 7.5 लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तरीय, विकास खंड स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। शासन द्वारा जनपद के 2740 आबाद, 627 गैर आबाद, आठ नगर पालिका व पंचायत, 5.5 लाख घरों के सापेक्ष 4.2 लाख घरों पर झंडा फहराने के लिए पांच लाख ध्वज निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जो बढ़ाकर अब जनपद के लिए कुल 7.50 लाख तिरंगा का लक्ष्य निर्धारित है।