{"_id":"680a8becaab112bfb001ef67","slug":"tribute-paid-to-the-tourists-killed-in-the-terrorist-attack-by-taking-out-a-candle-march-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-131631-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में सैलानियों की मौत से लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को लोगों ने हमले की निंदा की। आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। जमानिया में स्टेशन गांधी चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों, धर्मों और समुदायों से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। आतंकवादियों का पुतला फूंका। शहर और कासिमाबाद में कैंडल मार्च निकालकर मृत सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
नंदगंज के प्राथमिक विद्यालय बरहपुर द्वितीय और आंगनबाड़ी केंद्र में मृत सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर दिव्या देवी, लक्ष्मी यादव, शीला सिंह आदि मौजूद रहीं। जमानिया स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्रीनिवास सिंह ने कहा कि आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को करारा जवाब देना चाहिए। भाजपा नगरध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि देश में हो रहे आतंकी हमलों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। समाजसेवी नारायण दास चौरसिया ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है।
विज्ञापन
इसे जड़ से समाप्त करने के लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। सरकार को अब कड़ा रुख अपनाते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उधर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)के नेतृत्व में बुधवार शाम गाजीपुर सिटी स्टेशन से कैंडल मार्च निकाला गया।
यह मार्च गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर लंका स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची। यहां हमले में मारे लोगों को श्रद्धांजलि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि यह घटना मानवीयता के लिए कलंक और अत्यंत निंदनीय है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश से आतंकवाद के समूल नाश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
कैंडल मार्च का शुभारंभ शाम 6 बजे गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से हुआ। इस दाैरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला अनुज के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, साधना राय, अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे। कासिमाबाद में पहलगाम हमले में मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधान एवं जनसत्ता दल के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह पप्पू के नेतृत्व में स्टेट बैंक शाखा से कैंडल मार्च निकालकर स्थानीय चौक पर श्रद्धांजलि देकर समाप्त किया गया। संवाद