फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trial of Tadighat-Mau rail line next year

ताड़ीघाट-मऊ रेल लाइन का ट्रायल अगले वर्ष

Thu, 28 Apr 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Trial of Tadighat-Mau rail line next year
पहले चरण की ताडीघाट मऊ रेल परियोजना का जायजा लेते सीपीएम विकास चंद्रा एवं दानापुर डिवीजन की सीनि? - फोटो : GHAZIPUR
ताड़ीघाट मऊ की नई रेल लाइन के कार्यों का निरीक्षण बृहस्पतिवार को किया गया। सब कुछ ठीक रहा तो 2023 के शुरुआत में परियोजना ट्रायल के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। इसमें पूर्व मध्य रेलवे दानापुर डिवीजन की सीनियर डीईएन स्वाति सिंह, सीटीई मुकेश कुमार, आरवीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा, परियोजना निदेशक सत्यम कुमार शामिल हुए। अधिकारियों ने सबसे पहले गेस्ट हाउस में अधिकारियों ने सभी कार्यदायी संस्था व मातहतों संग समीक्षा बैठक किया। जिसमें इंजीनियरों व कार्यदायी संस्था के द्वारा प्रोजेक्टर के जरिए अधिकारियों को प्रजेंटेशन दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों का काफिला घाट स्टेशन व सोनवल स्टेशन पहुंचा। जहां नये स्टेशन के चल रहे निर्माण कार्यों को परखा व यात्री सुविधाओं को लेकर जानकारी ली गई। कर्मचारियों के लिए बन रहे आवास आदि के भी जल्द निर्माण पूरा करने की हिदायत दी गई। वहां के बाद अधिकारी गंगा नदी पर 420 करोड़ की लागत से बन रहे रेल सह सड़क पुल के निर्माण स्थल पर कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, अगर सबकुछ ठीक रहा तो वर्ष 2023 के शुरुआत में परियोजना ट्रायल के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इलेक्ट्रिफिकेशन व एक लाख 32 हजार ट्रांसमिशन लाइन के उच्चीकरण आदि के कार्यों के बारे में जानकारी ली। वहीं, आर वी एन एल के सीपीएम विकास चंद्रा ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो परियोजना वर्ष के अन्त तक तैयार होने के साथ ही नये साल में तोहफे के तौर पर ट्रायल के लिए तैयार हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed