फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traveling without a mask, even social distance is not being followed

बिना मास्क के कर रहे यात्रा, सामाजिक दूरी का भी नहीं किया जा रहा पालन

Sat, 22 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Traveling without a mask, even social distance is not being followed
सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद बिना मास्क के घूम रहे यात्री। - फोटो : GHAZIPUR
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बाद भी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं इसका पालन कराने के प्रति भी गंभीरता नहीं बरती जा रही है। स्थिति यह है कि सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन परिसर हो या सार्वजनिक स्थान। हर जगह लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। शनिवार को सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर अधिकतर यात्री बिना मास्क के नजर आए। यही हाल रोडवेज बस स्टेशन का रहा।
विज्ञापन

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.32 बजे सद्भावना ट्रेन जैसे पहुंची। बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से उतर कर प्लेटफार्म पर आ गए। अधिकतर यात्री मास्क नहीं लगाए थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे कोरोना संक्रमण का भय खत्म हो चुका है। इधर ट्रेन से बिना मास्क लोग उतर रहे थे तो उतने ही यात्री आगे की यात्रा शुरू करने के लिए ट्रेन में चढ़ रहे थे। यात्री जांच कराने की जगह सीधे मुख्य गेट से बाहर आकर अपने गतंव्य के लिए रवाना हो रहे थे। दोपहर 12. 34 बजे ट्रेन से उतरने के बाद कुछ यात्रियों ने अपना जांच कराई लेकिन कई यात्री बिना जांच कराए ही चले गए। इस दौरान वहां पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि प्रत्येक दिन यहां पर हजारों लोगों का यात्रा कर रहे हैं, लेकिन दिन भर में केवल 50 से 100 लोग ही अपनी जांच करवाते हैं। वहीं आरक्षण काउंटर पर भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई। कतार में खड़े कई लोग मास्क नहीं लगाए थे और एक दूसरे से चिपक कर खड़े थे। स्टेशन पर बिना मास्क के दुकानदार भी यात्रियों को सम्मान दे रहे थे।
विज्ञापन

कमोवेश यही हाल रोडवेज बस स्टेशन पर देखा गया। दोपहर एक बजे बस गोरखपुर जाने के लिए खड़ी थी। उसमें कुछ लोग मास्क लगाए थे तो कुछ बिना मास्क के यात्रा कर रहे थे। कोरोना संक्रमण को लेकर हो रही लापरवाही कही लोगों पर भारी न पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना से बचने के लिए एहतियात काफी जरूरी है। गैर प्रांतों से आने वाले प्रत्येक यात्री जरूर जांच कराएं। इसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है। - डॉ. उमेश कुमार, नोडल अधिकारी व एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed