फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Travelers wandered till noon, police stood still

दोपहर तक भटकते रहे यात्री, डटी रही पुलिस

Sun, 19 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Travelers wandered till noon, police stood still
गाजीपुर। अग्निवीरों के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए सुबह छह बजे से ही पुलिस टीम अधिकारियों के नेतृत्व में सिटी रेलवे स्टेशन, लंका निजी बस स्टैंड और रोडवेज पर मुस्तैद हो गई। सदर एसडीएम सहित आलाधिकारियों की टीम आपात स्थिति से निपटने को तैयार दिखाई पड़ी, वहीं लगातार चक्रमण भी करते रहे। दोपहर करीब 12.36 बजे आनंद विहार- बलिया एक्सप्रेस पहुंची तो टीम सक्रिय हो गई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम प्लेटफार्म नंबर एक और दो के साथ रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर सक्रिय दिखी। इधर ट्रेन, निजी और रोडवेज बस का संचालन न होने से लोग आवागमन को लेकर परेशान दिखाई पड़े।
विज्ञापन

लंका बस स्टैंड से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग वाराणसी तक यात्रा करते हैं। इधर कुछ दिनों से अग्निपथ योजना के विरोध के चलते ट्रेनों के बंद होने से यात्री प्राइवेट बसों से ही सफर कर रहे हैं। सुबह यात्री लंका बस स्टैंड पर निजी बस में सवार होने पहुंचे तो वहां पता चला कि बस वाराणसी के लिए नहीं जा रही है। इधर सुबह सात बजे तक यात्रियों का जमावड़ा लग गया। सुबह नौ बजे तक लोग चिलचिलाती धूप में बिलबिलाते दिखाई पड़े। शाम तीन बजे के बाद आवागमन सुचारू हो सका। वहीं सिटी रेलवे स्टेशन पर सुबह पीएसी, शहर कोतवाली की पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ टीम ने अधिकारियों के नेतृत्व में मोर्चा संभाल लिया। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पुलिस मुस्तैद दिखाई पड़ी। दोपहर करीब 12.30 एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने चक्रमण किया। वहीं गैर प्रांतों से आने वाली ट्रेनों से आ रहे यात्री सुरक्षित घर के लिए रवाना होते दिखाई पड़े। इधर रोडवेज बस परिसर में महिला पुलिस कांस्टेबल, पीएसी और पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। परिसर में बसें भी खड़ी रही, वहीं सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

नहीं मिल रहा था टिकट
गाजीपुर। अग्निपथ योजना के विरोध के चलते छपरा- वाराणसी रेलखंड पर संचालित हो रही ट्रेन निरस्त चल रही हैं। इधर सुबह एक्सप्रेस ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना होने पहुंचे यात्रियों को टिकट नहीं मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज इलाकों से आए यात्री स्टेशन के बाहर और प्लेटफार्म पर बैठकर टिकट मिलने की जहां इंतजार करते दिखाई पड़े। वहीं रेल कर्मियों से अनारक्षित टिकट मिलने की जानकारी लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औड़िहार स्टेशन पर मुस्तैद रही पुलिस
गाजीपुर। औड़िहार बाजार में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार और स्थानीय पुलिस टीम कानून व्यवस्था बनाए रखने के रूटमार्च किया। रविवार की सुबह छह बजे सैदपुर एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता, सीओ बलराम, कोतवाल तेज बहादुर सिंह पुलिस टीम और पीएसी के साथ जंक्शन पर मार्च करते दिखाई पड़े। वहीं आरपीएफ निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गैबीपुर, शेखपुर, मुहमूदपुर में स्थानीय पुलिस के साथ चक्रमण करते रहे।
सुबह पांच बजे से ही संभाला मोर्चा, लौटाया घर
खानपुर। सुबह पांच बजे से ही वाराणसी गाजीपुर हाइवे सहित सभी चौराहों पर पुलिस ने आने जाने वालों से कड़ी पूछताछ के बाद आगे जाने दिया। युवाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट मोड़ पर है। एसडीएम सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार राहुल सिंह ,खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा और चौकी प्रभारी सिधौना सुनील तिवारी के साथ पुलिसकर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया। बिना उपयुक्त कारण बताए किसी भी युवक-युवती को वाराणसी की ओर जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई। वाहनों सहित रोडवेज सहित निजी बसों में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर उपद्रवियों और अराजक तत्वों को मंडल मुख्यालय जाने से रोका। इस अभियान से वाराणसी जिले में कोचिंग करने वाले छात्रों को काफी निराशा हुई जिन्हें पुलिस ने वापस लौटा दिया।

दुकानदारों को किया आश्वस्त
नंदगंज। पूरे प्रदेश में अग्निपथ को लेकर बवाल से थाना क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार की सुबह 5 बजे से ही नंदगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, हाइवे तथा बाजार में चक्रमण शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बाजार में रूट मार्च करके दुकानदारों को आश्वस्त किया कि आप लोग रोज की भांति व्यवसाय शुरू करें और अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed