फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trap trapped in the pit, hours blocked

गड्ढे में ट्रक फंसा, घंटों ठप रहा आवागमन

Sat, 12 Aug 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 12 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
भदौरा-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर रक्सहा गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक बालू लदा ट्रक मार्ग के गड्ढे में फंस गया। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। टेम्पो और बाइक सवार तो किसी तरह जद्दोजहद करते सड़क की पटरी से निकलते रहे, लेकिन चारपहिया वाहनों के पहिए पूरी तरह से थमें रह। शाम चार बजे तक आवागमन सुचारू नहीं हो सका था।
विज्ञापन


रक्सहा बाईपास मार्ग की खस्ताहाली की वजह से इस पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। इसकी वजह से भदौरा-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव बना बढ़ गया है। बिहार जाने के लिए एकमात्र यही मार्ग वाहन चालकों के लिए सहारा है, लेकिन इस मार्ग ही हालत भी बद से बदतर हो गई है। हर कदम बड़ा-बड़ा गड्ढा मौजूद है। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भरने के साथ ही कीचड़ फैल जा रहा है।
विज्ञापन


आज बिहार से भदौरा होते हुए दिलदारनगर आ रहा बालू लगा एक ट्रक रक्सहा गांव के पास सड़क पर मौजूद कीचड़युक्त गड्ढा में फंस्रने के कारण आवागमन अवरुद्ध हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। टेपों और बाइक सवार किसी तरह जद्दोजहद करते हुए पटरी से होकर निकलने लगे, लेकिन चारपहिया वाहनों की पहिए पूरी तरह से थमे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल आवागमन करने वाले भी परेशान रहे। जाम में भूखे-प्यासे परेशान चालक बार-बार वाहन से उतरकर यह पता लगाते रहे कि फंसे हुए ट्रक को हटाया जा रहा है या नहीं। दिन में 12 बजे ट्रक चालक ने फंसे ट्रक निकलवाने के लिए जेसीबी मंगवाया, लेकिन ट्रक को निकालने में सफलता नहीं मिली।

जेसीबी चालक ने बताया कि दो ट्रक पर बालू लदा है, इसलिए जेसीबी लगने पर ही वह गड्ढा से निकल सकता है। दिन में चार बजे तक फंसा ट्रक नहीं निकल सका था और लोग परेशान थे। जाम में परेशान लोगों का कहना था कि भदौरा-दिलदारनगर मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है।


आएदिन सड़क के गड्ढों में वाहनों के फंसने घंटों आवागमन ठप हो रहा है। बावजूद इसके संबंधित विभाग सड़क के गड्ढों को भरवाने को लेकर गंभीर नहीं है। क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी समस्या के समाधान के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed