फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformers kept in the open are made of death

मौत के सामान बने हैं खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर

Sun, 19 Sep 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open are made of death
गाजीपुर। शहर और आसपास के इलाकों में खुले में असुरक्षित ढंग से रखे गए ट्रांसफॉर्मर मौत के सामान बने हैं। कहीं जमीन पर तो कहीं सड़क के किनारे बिना किसी बैरिकेडिंग के ट्रांसफॉर्मर रखे गए हैं। मानक को दरकिनार कर लगाए गए ट्रांसफॉमरों के चलते आसपास से गुजरने वाले लोगों के लिए खतरा बना रहता है। कई ट्रांसफॉर्मर स्कूल जाने वाले रास्तों पर हैं, जिनके समीप से मासूमों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

शहर में सैयदबाड़ा, झिंगुरपट्टी, एलआइसी बिल्डिंग, डाकघर आदि स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे ही जिले के कई कस्बों और गांवों में ट्रांसफार्मर खुले में रखे गए हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग की ओर से ऐसे ट्रांसफार्मरों को जाली से घेरने और ऊंचाई पर रखने को लेकर कारगर पहली नहीं होती दिख रही।
विज्ञापन

मौधा: सैदपुर नगर के हाईवे पर सीएचसी पोखरा के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर और नगर के मुरादचक मुहल्ले में तिराहे पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर के अगल-बगल से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं। रामपुर गांव में सड़क किनारे खुले में रखा ट्रांसफार्मर हादसों को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनिहारी: खुटहन उर्फ परसोतिया गांव में धान के खेत में खुले में जमीन से केवल दो फुट ऊपर ट्रांसफार्मर रखा गया है, जो खतरे से खाली नहीं है। वहीं हंसराजपुर, रंजीतपुर, मलिकपुरा, अड़िला, मोहब्बतपुर, खड़वाडीह आदि गांवों में जर्जर पुराने तारों के कारण प्रतिदिन फॉल्ट होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नंदगज: बाजार के शादियाबाद तिराहे पर लगा 250 केवी का ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दावत दे रहा है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर जाली नहीं बनाई गई है। वहीं लोग ट्रांसफार्मर के पायदान पर ही साइकिल खड़ी कर देते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed