फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer burnt thrice in three months, people worried

Ghazipur News: तीन माह में तीन बार जल गया ट्रांसफार्मर, लोग परेशान

Thu, 14 Dec 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt thrice in three months, people worried
कासिमाबाद। स्थानीय थाना पार्क स्थित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार को एक बार फिर जल गया। यह ट्रांसफार्मर तीन माह में तीन बार जल चुका है। इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण बार-बार जलने की शिकायत आ रही है। क्षमता वृद्धि की मांग करने के बाद भी बिजली विभाग के उच्चाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पिछले तीन माह में यह ट्रांसफार्मर तीन बार जला और बदला जा चुका है। एक बार ट्रांसफार्मर जलने से विभाग को दो लाख रुपये मरम्मत पर खर्च करने पड़ते हैं। जबकि ढाई सौ केवीए की क्षमता वृद्धि के लिए लगभग तीन लाख रुपये का खर्च आता है। दो करोड़ रुपये ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के साथ जर्जर विद्युत तारों को बदलने के लिए आया है। इतने में नया ट्रांसफार्मर लग गया होता।
विज्ञापन

इस ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ता लगातार ओवरलोड होने की शिकायत करते हुए क्षमता वृद्धि कर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर क्षमता वृद्धि करने का अनुरोध कर चुके हैं। इस संबंध में एसडीओ संजीव भास्कर ने बताया कि 100 केवीए का ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर बदल दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों से वार्ता चल रही है। शीघ्र क्षमता वृद्धि कर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर भी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed