फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Transformer burnt out for 10 days; village in darkness.

Ghazipur News: 10 दिन से जला ट्रांसफाॅर्मर, अंधेरे में गांव

Wed, 29 Jul 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt out for 10 days; village in darkness.
बहादुरगंज। पिछले 10 दिनों से ट्रांसफाॅर्मर जला होने के कारण खरवा कुटी और आसपास के करीब दो हजार ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से सबसे अधिक परेशानी किसानों को हो रही है। धान की नर्सरी तैयार होने के बावजूद ट्यूबवेल नहीं चल पाने से रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। उधर, अवर अभियंता (जेई) विवेक खरवार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही इंडेंट बनाकर भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि बहादुरगंज के पुराने उपकेंद्र क्षेत्र में प्रतिदिन दो से तीन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही उन्हें लगाया जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खरवा कुटी का ट्रांसफार्मर प्राथमिकता के आधार पर जल्द बदल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed