फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trains passing through dead bodies lying on the track

ट्रैक पर पड़े शव से गुजरती रही ट्रेनें

Sun, 06 Nov 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Trains passing through dead bodies lying on the track
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा रेलवे स्टेशन के डाउन ट्रैक पर रविवार की भोर ट्रेन से कट कर वृद्ध की मौत हो गई। ट्रैक पर पड़े शव पर से तीन-चार ट्रेने गुजरती रहीं। सूचना के ढाई घंटे बाद पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के कजरिया गांव निवासी के रूप में हुई। रेलवे स्टेशन के पास भोर में पांच बजे लोगों ने ट्रैक पर वृद्ध का शव देखा। लोगों से मिली जानकारी पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को घटना के बारे में बताया। लेकिन पुलिस के समय से न पहुंचने पर ट्रैक पर पड़े शव पर से करीब तीन से चार ट्रेनें गुजरती रहीं। साढ़े सात बजे पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और उसकी श्र्नाख्त का प्रयास किया। वृद्ध की जेब से मिले एक स्कूल के परिचय पत्र से उसकी शिनाख्त बिहार प्रांत के बक्सर जनपद के कजरिया गांव निवासी गरीबन राम (60) के रूप में हुई। परिजनों को घटना की सूचना देते हुए जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी शिव सागर ने बताया कि पहचान पत्र से मृतक की शिनाख्त की गई है। परिजनों को घटना की सूचना दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed