फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trains on aunihar-Varanasi route stopped for six hours

औड़िहार-वाराणसी रूट पर छट घंटे रुकी रहीं ट्रेनें

Wed, 26 Feb 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Trains on aunihar-Varanasi route stopped for six hours
खानपुर। वाराणसी-गाजीपुर वाया छपरा रेल खंड पर गोमती पुल के पास बन रहे अंडरपास के कारण मंगलवार को छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। इसके चलते अप और डाउन लाइन की दोनों पटरियों पर सुबह 7.30 बजे से 2.30 बजे तक आवागमन बंद रहा। इस बीच पुल के पास नया अंडरपास लगाया गया। इसके एलएचएस निर्माण में छह घंटे का समय लगा। इस दौरान कई गाड़ियों को नियंत्रित कर चलाया गया।
विज्ञापन

औड़िहार जंक्शन से वाराणसी सिटी स्टेशन स्टेशन के बीच गोमती नदी पर पुल बनाया गया है। इसके लिए रेलवे का अंडरपास बनाया जा रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर अतुल त्रिपाठी ने बताया कि अप डाउन दोनों रेल पटरियों के नीचे 30 मीटर लंबा और साढ़े पांच मीटर चौड़ा अंडर पास लगाया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई साढ़े चार मीटर है। नदी किनारे बाबतपुर और धरहरा की ओर से आने वाले लेगों को इस अंडरपास से काफी सहूलियत हो जाएगी। पीआरओ वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि इस दौरान अप डाउन दोनों ओर से दादर एक्सप्रेस, अप कृषक, दुर्ग-सारनाथ एक्स, अप स्वतंत्रता सेनानी सहित सात गाड़ियों को नियंत्रित कर चलाया गया है। मेगा ब्लॉक से किसी को परेशानी न हो, इसकी सूचना अखबारों के माध्यम से पहले ही दे दी गई थी। किसी भी ट्रेन को निरस्त नहीं किया गया है। गाड़ियों को समयानुसार कंट्रोल कर धीरे-धीरे गतंव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed