फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trains delayed, passengers upset

कोहरे से अमृतसर मेल, फरक्का हुई देरी से पहुंची

Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Trains delayed, passengers upset
कोहरे के चलते ट्रेनें विलंबित होने लगी हैं। डीडीयू-पटना रेलखंड पर चलने कई ट्रेनों के विलंबित या रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रविवार को स्थानीय स्टेशन सहित दिलदारनगर, गहमर, भदौरा स्टेशन पर रुकने वाली मेल एक्सप्रेस व मेमो ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं जिससे यात्री ठंड में परेशान रही। अप व डाउन लाइन की ब्रह्मपुत्र मेल रद्द कर दी गई है। पटना वाराणसी मेमो पैसेंजर साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

स्थानीय स्टेशन पर अप लाइन में फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 9:23 बजे जाने के बाद सात घंटा 23 मिनट बाद दोपहर दो बजे पटना वाराणसी मेमो पैजेंजर ट्रेन पहुंची तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। ठंड में ट्रेन के इंतजार पर प्लेटफार्म पर बैठे यात्री परेशान हो गए थे। इसके अलावा अमृतसर मेल डेढ़ घंटा, विभूति एक्सप्रेस, फरक्का एक घंटा देरी से पहुंची। वहीं डाउन में सुबह 9:26 बजे डीडीयू - पटना मेमों ट्रेन जाने के बाद पांच घंटा बाद शाम 4:30 बजे मेमों पैसेंजर ट्रेन पहुंची। पैसेंजर ट्रेनों के विलंब होने से लोकल स्टेशन दिलदारनगर, दरौली, उसिया, करहिया, गहमर, बारा, भदौरा, बक्सर जाने व आने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं श्रमजीवी एक्सप्रेस डेढ़, संघमित्रा ढाई, गुहावटी व भागलपुर एक्सप्रेस तीन, मगध एक्सप्रेस 8, सिकंदराबाद दानापुर एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से पहुंची। दिलदारनागर सेक्शन के यातायात निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि कोहरा के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed