फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Training will be helpful in discharging the responsibilities of Kshetra Panchayat members

Ghazipur News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दायित्वों के निर्वहन में सहायक होगा प्रशिक्षण

Wed, 11 Jan 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Training will be helpful in discharging the responsibilities of Kshetra Panchayat members
सुहवल। रेवतीपुर क्षेत्र के गदाधर श्लोक महाविद्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा एवं एडीओ पंचायत कौशल किशोर ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण प्रस्तावित है। प्रशिक्षण जानकारी को बढ़ाता है और समय-समय पर होने वाले परिर्वतन से परिचित कराता है, जो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दायित्वों के निर्वहन में सहायक होगा। प्रशिक्षण में क्षेत्र पंचायत का गठन, क्षेत्र पंचायत समितियों, क्षेत्र पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) तथा केंद्रीय एवं राज्य वित्त की जानकारी पहले दिन दी गई।
विज्ञापन

इसमें स्थानीय सतत विकास लक्ष्य बताया गया जिससे बच्चों, महिलाएं तथा वंचित लोगों के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण में केंद्रीय एवं राज्य वित्त, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), गरीबी मुक्त गांव, बाल मैत्री गांव ,पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ और हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे पर विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed