फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Training of newly elected heads from Zoom app today

जूम ऐप से नवनिर्वाचित प्रधानों का प्रशिक्षण आज

Wed, 21 Jul 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Training of newly elected heads from Zoom app today
विकास खंड के 84 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को होगा। इसके लिए पंचायत विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण के वर्चुअल होने के बावजूद पंचायत भवनों में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने का कहा गया है। इस संबंध में सचिवों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये है। सहायक ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जूम ऐप के माध्यम से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए विकास खंड को चार भागों में विभाजित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए ग्राम प्रधानों के छोटे समूह बनाये गये है। देवरिया पंचायत भवन में 20 बेटाबर में 21 फुल्ली में 22 और तियरी में 21 मिलाकर कुल 84 ग्राम प्रधानों को जूम एप के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए गांवों के पंचायत भवन में तैयारी की गई है। भवनों की साफ-सफाई के साथ इंटरनेट आदि की व्यवस्था की गई है ताकि ट्रेनिंग में किसी तरह की दिक्कत न आए। सहायक ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना, ई-गवर्नेंस, स्वच्छ भारत मिशन पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व विकास, ग्राम पंचायतों की बैठक, ग्राम पंचायतों की समितियां, प्रधान की भूमिका, कर्तव्य और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण आदि सहित अन्य जानकारियों वाले वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed