फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trainer appointed for training of village heads

ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण को ट्रेनर नियुक्त

Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Trainer appointed for training of village heads
जमानियां। विकास खंड के नवनिर्वाचित 84 ग्राम प्रधानों को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत चार भागों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण 28 से पहले दिया जाना है। विकास खंड से अभी तिथि निर्धारित नहीं की गई है। एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूबे ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तर से प्रत्येक विषय पर मास्टर ट्रेनर मंडलों में तैनात किए गए हैं, जो प्रधानों को उनकी भूमिका व उत्तरदायित्व के साथ विभागीय योजनाओं, ग्राम पंचायत विकास योजना, ई-गवर्नेंस, स्वच्छ भारत मिशन पंचायती राज व्यवस्था तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित अन्य जानकारी वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षित करेंगे। बताया कि पहली बार प्रशिक्षण निर्वाचन के डेढ़ माह के अंदर हो रहा है। प्रशिक्षण के लिए 20-20 ग्राम प्रधानों के छोटे समूह बनाये गये हैं। इसके लिए विकास खंड को चार भागों में बांटा गया है। जिसमें देवरिया पंचायत भवन में 20, बेटाबर में 21, फुल्ली में 22 और तियरी में 21 सहित कुल 84 ग्राम प्रधानों को जूम एप से प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए शासन के निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed