फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Trained elected village heads through zoom app

निर्वाचित ग्राम प्रधानों को जूम एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया

Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Trained elected village heads through zoom app
विकासखंड के बेटाबर फुल्ली तियरी एवं देवरिया गांव में बृहस्पतिवार को 84 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को जूम एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जूम एप के माध्यम से शत-प्रतिशत ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण लिया। अपने अधिकार सहित कर्तव्यों के बारे में विस्तार से रोचक वीडियो के माध्यम से जाना। प्रशिक्षण को लेकर ग्राम प्रधानों में उत्सुकता देखने को मिली। ग्राम प्रधान लालिता प्रसाद निषाद ने बताया कि बेटाबर पंचायत भवन प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना, ई-गवर्नेंस, स्वच्छ भारत मिशन पंचायती राज व्यवस्था, नेतृत्व विकास, ग्राम पंचायतों की बैठक, ग्राम पंचायतों की समितियां, प्रधान की भूमिका, कर्तव्य तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित अन्य जानकारी रोचक वीडियो के माध्यम दी गई। मुहम्मदपुर की ग्राम प्रधान आरती यादव ने बताया कि इंटरनेट ने थोड़ा परेशान किया लेकिन कुछ ही समय बाद सब ठीक हो गया और ट्रेनिंग बहुत शानदार हुई। इसमें अधिकारों सहित कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस संबंध में बीडीओ हरीनारायन ने बताया कि विकासखंड के सभी 84 ग्राम प्रधानों को मंडल पर नियुक्त मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। कुछ जगहों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत आई जिसे दूर कर विधिवत ट्रेनिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर श्यामनारायन सिंह गोविंद सिंह कुशवाहा लालबाबू श्याम बिहारी श्यामसुंदर दिनेश ग्यासुद्दीन देवमुनी यादव मनोज यादव अजय राय आदि प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed