{"_id":"66e8a61c1e8bbd1a40080e94","slug":"train-collides-with-wooden-plank-kept-on-railway-track-engine-fails-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-120560-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर रखे लकड़ी के बोटे से टकराई ट्रेन, इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रेलवे ट्रैक पर रखे लकड़ी के बोटे से टकराई ट्रेन, इंजन फेल
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन रविवार की रात करीब 2.40 बजे किसी साजिश का शिकार होने से बच गई। जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली ये ट्रेन रेलवे ट्रैक पर रखे डेढ़ फीट लंबे, आधा फीट मोटे लकड़ी के बोटे से टकरा गई। अधिकारियों के मुताबिक लोको पायलट ने नजर पड़ने पर इमरजेंसी ब्रेक भी लगाई थी, लेकिन ट्रेन रुकते-रुकते लकड़ी से टकराई, जिससे प्रेशर पाइप फट गई और इंजन फेल गया। इसकी जानकारी होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि औड़िहार से दूसरा इंजन मंगवा कर भोर में 5.20 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। रेलवे और पुलिस प्रशासन ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे से जुड़े जिम्मेदारों का दावा है कि रात एक बजे इसी रेलवे लाइन से होकर एक मालगाड़ी गुजरी थी। जबकि अप लाइन से रात में डेढ़ बजे मालगाड़ी गुजरी, जिसके लोको पायलटों से पूछताछ के बाद पता चला कि लकड़ी का बोटा रेलवे ट्रैक पर उस समय नहीं था। गाड़ी संख्या 12561 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रात में तीन बजे बलिया की ओर से गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंचने वाली थी। अधिकारियों के मुताबिक रात में 2.40 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन से पहले गेट नंबर 27 और 28 के बीच ट्रेन के लोको पायलट को रेलवे ट्रैक के बीचोबीच लकड़ी का बोटा दिखा, जो डेढ़ फीट से अधिक लंबा और आधा फीट से अधिक मोटा बताया जा रहा है। लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। बावजूद इसके 45-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजर रही ट्रेन लकड़ी के बोटे से टकरा गई। इससे इंजन की प्रेशर पाइप फट गई और इंजन भी फेल गया। लोको पायलट ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया। यात्री भी परेशान हो गए। आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे अधिकारी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। आनन-फानन में औड़िहार में खड़ी एक मालगाड़ी के इंजन को मंगाकर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के इंजन से जोड़कर भोर 5.20 बजे गाजीपुर स्टेशन लाया गया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
घटना की जानकारी हुई है। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल
विज्ञापन
घटना स्थल पर जाकर जानकारी ली गई है। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एसपी सिटी