फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tragic accident in Ghazipur Three including father and son died due to high tension line

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, इलाके में हड़कंप

Mon, 17 Apr 2023 10:32 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 Apr 2023 10:32 AM IST
सार

 गाजीपुर जिले में सोमवार सुबह दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत हो गई। यूबीआई बैंक की शाखा में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। 

विज्ञापन
Tragic accident in Ghazipur Three including father and son died due to high tension line
रोते-बिलखते युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले में सोमवार सुबह दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से पिता-पुत्र सहित तीन की मौत हो गई। हादसे से कोहराम मच गया। तार टूटने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मुहम्मदाबाद कोतवाली के चौबेपुर में खेत में फसलों की सिंचाई कर रहे पिता और पुत्र पर अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। उनकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


बिरनो थाना क्षेत्र के बिरनो गांव में रविवार रात हाईटेंशन तार टूटकर यूबीआई बैंक पर गिरा। इससे कई घरों करंट दौड़ गया। वहीं घर के बाहर लोहे के दरवाजे के पास खड़े वृद्ध की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के रोने बिलखने से दो गांवों में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन


चौबेपुर गांव निवासी शिवटहल यादव (55) अपने पुत्र अनिल यादव (35) के साथ सुबह पांच बजे खेत की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान बांस के सहारे जा रहा विद्युत तार पिता-पुत्र के ऊपर गिर पड़ा। दोनों की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। पास के खेत में काम कर रहे किसान शोर मचाते हुए दौड़े। सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराने के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आखिरी रात आकांक्षा दुबे ने दो बार किया समर सिंह को कॉल, लापता मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ निकाला

घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के रोने बिलखने से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बिरनो गांव में रविवार रात हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा।

जिससे कई घरों में बिजली दौड़ गई। वहीं बैंक में आग लगने की सूचना पर घर से बाहर जा रहे त्रिवेणी वर्मा (60) लोहे के दरवाजे से चिपक गए। जब तक परिजन और ग्रामीण पहुंचते वृद्ध की मौके पर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed