फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traffic jam at Phullanpur railway crossing for 20 minutes due to a technical glitch.

Ghazipur News: तकनीकी खराबी से फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर 20 मिनट तक लगा जाम

Fri, 17 Jul 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam at Phullanpur railway crossing for 20 minutes due to a technical glitch.
दुल्लहपुर ​स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 11 स्पेशल पर रेलवे फाटक बंद होने के बाद लगा जाम-संवाद - फोटो : Archive
गाजीपुर। शहर के फुल्लनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर तकनीकी खराबी के कारण बृहस्पतिवार दोपहर करीब 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। तेज धूप में जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर 12:45 बजे रेलवे फाटक के बूम में तकनीकी खराबी आने से गेट का संचालन प्रभावित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर कार, बस, ट्रक, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और तकनीकी खराबी दूर करने में जुट गए। करीब 1:05 बजे गेट का संचालन सामान्य होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और धीरे-धीरे जाम समाप्त हो गया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सहायक जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से रेलवे फाटक का बूम कुछ समय के लिए बंद हो गया था। हालांकि इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed