फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   traffic

जी का जंजाल बनी जाम की समस्या

Sun, 18 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
traffic
कठवामोड़ स्थित बेसो नदी पर बने पुल के टूटने के बाद लिंक मार्ग पर जाम से जूझते लोग। - फोटो : GHAZIPUR
कठवामोड़। गाजीपुर-मुहम्मदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठवामोड़ के पास स्थित बेसो नदी के पुल को तोड़ने का काम किया जा रहा है। हालांकि यहां के बाइपास मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है लेकिन आगे जाकर तलिया, घाट आदि पर रोजाना जाम लग रहा है। रविवार को सुबह आठ बजे ही जाम लग गया जो दोपहर बाद तक बना रहा। सड़क पर दोनों तरफ ट्रकों की कतार लग गई थी। वाहन रेंगते नजर आए। जाम खुलवाने में पुलिस को पसीना छूट गया। शुक्रवार की देर शाम से ही इस पुलिया के नीचे बाइपास पर बसों तथा ट्रकों को दिन में प्रतिबंधित कर दिया गया है लेकिन हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन जारी है। पुल के दोनों किनारों पर प्रवेश के स्थान पर पुलिस कर्मी तो तैनात हैं लेकिन वाहनों की अधिकता की वजह से जाम लग जा रहा है। यह जाम देखते ही देखते दो-तीन किलोमीटर लंबा हो जा रहा है। रविवार की सुबह से ही वाहनों का दबाव बढऩे से जाम इतना भयंकर हो गया कि एक कदम भी चलना कठिन रहा। करीब नौ बजे से लगा भयंकर जाम चार घंटे तक बना रहा। जाम लग जाने के बाद कुछ लोग अपने सिर पर सामान लेकर नीचे की सड़क पर आते-जाते रहे। इस जाम के चलते कासिमाबाद मार्ग पर तथा मुहम्मदाबाद मार्ग पर ट्रकों की कतारें लगी रही। इधर ट्रकों को मिरानपुर, हैंसी, चौरही होते हुए फिर तलिया के पास मिल जा रहे है, जिससे वहां भी जाम लग जा रहा है। गाजीपुर घाट के पास भी जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed