{"_id":"a6336c98b88b0a3df6667696faeefac3","slug":"traders-took-the-torch-procession-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी
विज्ञापन
लाल कंछल पर हुए प्राणघातक हमले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने
पर आखिरकार मंगलवार को जिले भर के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
आक्रोशित व्यापारियों की ओर से मशाल जुलूस निकाल कर गुस्से का इजहार किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए हुंकार भरी।
साथ ही हमले के विरोध में शासन -प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान व्यापारियों ने ऐलान किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
व्यापारी किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेंगे।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार की देर शाम उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अबू फकर खां के नेतृत्व में लाममंद व्यापारियों ने नखास से मशाल जुलूस निकाला।
यह मशाल जुलूस नखास से चलकर टाउनहाल, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार, महुआबाग होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचा। जुलूस में शामिल व्यापारी प्रांतीय अध्यक्ष के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
जिला मुख्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अबू फखर खां ने कहा कि सपा की सरकार अपने पूर्व सांसद की सुरक्षा नहीं कर पा रही है, तो आम व्यापारी कैसे सुरक्षित होंगे। जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कोई दिन ऐसा नहीं बीत रहा है,
जिस दिन व्यापारियों के साथ अपराध की घटना न हो। अपराधियों के सबसे अधिक निशाने पर व्यापारी बने हुए हैं। कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से आपराधिक वारदातों का खुलासा तो कर दिया जाता है, लेकिन लूट और छिनैती के मामले में सामान की बरामदगी नहीं होती।