फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traders' shop caught fire, goods turned to ashes

Ghazipur News: ट्रेडर्स की दुकान में लगी आग, सामान राख

Sat, 24 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Traders' shop caught fire, goods turned to ashes
नंदगंज बाजार के सरकारी अस्पताल के समीप राजनाथ गुप्ता के मकान में गुप्ता ट्रेडर्स में बृहस्पतिवार की रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें नगद सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

बाजार निवासी राजनाथ गुप्ता के मकान में गुप्ता ट्रेडर्स के नाम से कार्यालय खोल रखा है। अचानक शार्ट सर्किट से कार्यालय में आग लगने से आलमारी, फर्नीचर, एसी, फ्रिज एलईडी टीवी. पंखा, कुर्सी, टेबल, सोफा, लैपटाप, व्यापार संबंधित रजिस्टर, चेक बुक, बैंक पासबुक तथा फर्म के आवश्यक कागज सहित तीन लाख नगद सहित कुल 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान वहीं, घर के लोग नीचे सो रहे थे। दीवार के चटकने से उनकी नीद खुली तो कमरे में आग लगने की जानकारी हुई। किसी तरह आग बुझाया गया तब तक सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर राख
बिरनो। थाना क्षेत्र के पारा गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि में रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
गांव निवासी रुदल भारती ने बताया कि झोपड़ी में रखा गल्ला, कपड़े व धान गेहूं सहित पांच हजार रुपये नगदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने झोपड़ी जलने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दिया। मौके पर पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ओंकार लाल ने बताया की पीड़ित के लिए कोटेदार से गेहूं, चावल की व्यवस्था कराई गई है और अन्य मदद पहुंचायी है। फिलहाल, परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed