{"_id":"63879a213fa8b77bda70a712","slug":"traders-problems-discussed-ghazipur-news-vns686289163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: व्यापारियों के समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: व्यापारियों के समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
जिला उद्योग, व्यापार और स्वरोजगार बंधु की बैठक बुधवार को राइफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में हुई। व्यापारियों के समस्याओं के समाधान कराने के साथ योजनाओं के संबंध में समीक्षा की गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संबंधित अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर अनुमतियां, अनापत्तियां, पंजीयन, लाइसेंस आदि के संबंध में नवंबर महीने के लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि उद्योग बंधु के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 96 लक्ष्य के सापेक्ष 116 एवं 91 वितरित, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 99 लक्ष्य के सापेक्ष 55 एवं 42 वितरित एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना में 10 लक्ष्य के सापेक्ष 15 स्वीकृत 08 वितरित किया गया। इसी क्रम में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 40 लक्ष्य के सापेक्ष 38 स्वीकृत एवं 21 वितरित किया गया।
जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 70 लक्ष्य के सापेक्ष 102 स्वीकृत एवं 74 वितरित, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 11 लक्ष्य के सापेक्ष 11 स्वीकृत एवं 11 वितरित किया गया। जिला नगरीय विकास अभिकरण के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में 45 लक्ष्य के सापेक्ष 25 वितरित, पीएम स्वानिधि योजना (प्रथम ऋण 10 हजार) 4375 लक्ष्य के सापेक्ष 5162 स्वीकृत एवं 5055 वितरित एवं पीएम स्वनिधि योजना (द्वितीय ऋण 20 हजार रुपये) 1583 लक्ष्य के सापेक्ष 777 स्वीकृत एवं 621 वितरित किया गया।
विज्ञापन
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र जैन ने उद्यमियों को अवगत कराया कि आबकारी विभाग द्वारा पोर्टल पर यूज फुल पब्लिक सर्विसेज में ओकेजन बार लाइसेंस, होम बार लाईसेंस, हास्पिटल संस्थान का स्प्रिट के लिए परमिट केमिस्ट के लिए एनडीएलडी लाईसेंस आदि अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कुछ ईट भटठों पर कच्ची शराब के बनने और बिकने की शिकायत प्राप्त होती है जो दंडनीय है। ऐसा पाए जाने पर संबंधित भट्ठा मालिक को भी उत्तरदायी मानते हुए आबकारी एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों में उनकेे विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।