{"_id":"62b89f595638f52314395ed3","slug":"tractor-trolley-recovered-six-thieves-including-kingpin-arrested-ghazipur-news-vns6609200129","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली बरामद, सरगना सहित छह चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली बरामद, सरगना सहित छह चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी ताल स्थित ब्रम्हबाबा मंदिर के पास से पुलिस टीम ने रविवार को खेत से चोरी के दो ट्रैक्टर एवं एक ट्राली को बरामद कर लिया। साथ ही सरगना सहित छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संदीप दूबे और स्वाट टीम प्रभारी राकेश सिंह टीम के साथ रामपुर बंतरा ओवर ब्रिज के पास अपराधियों के संबंध में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर चोरों का सरगना मृत्युंजय कुशवाहा अपने साथियों के साथ चोरी के ट्रैक्टर को बेचने के फिराक में सिहोरी ताल में ब्रह्मबाबा मंदिर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पूरी टीम मौके पर जा धमकी और दो ट्रैक्टर सहित एक ट्राली बरामद करने के साथ सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार गैंग के सरगना ने अपना नाम मृत्युंजय कुशवाहा निवासी तरांव कोतवाली सैदपुर, पिंटू यादव और संतोष यादव निवासी डिहिया, गोविंद पासी निवासी सम्मनपुर, अजीत यादव निवासी बड़हरा और सचिन कुमार निवासी सलेमपुर बताया। सचिन कुमार के पास एक मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी ने बताया कि मृत्युंजय कुशवाहा शातिर अपराधी है और चोरों का सरगना है। इसके ऊपर जनपद के आधा दर्जन थानों में गैंगेस्टर सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। वहीं पिंटू यादव के खिलाफ कासिमाबाद और नंदगंज थाना में विंभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। शेष चार के अपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, अखिलेश वर्मा, आकाश शुक्ला, अंकित सिंह, राकेश सोनकर, विकाश श्रीवास्तव, धीरज, संतोष, सतीश, प्रियंका शुक्ला आदि शामिल रही।