फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tractor entered police station premises to save woman

जिला कारागार की दीवार व चाहरदीवारी मिली जर्जर

Mon, 07 Dec 2020 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Tractor entered police station premises to save woman
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकले अपराध निरोधक समिति के सदस्य। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सदस्यों ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में क्षमता से अधिक बंदी पाए गए जबकि 68 सिपाहियों की जगह सिर्फ 42 की ही तैनाती पाई गई। वहीं जेल की दीवार और चहारदीवारी जर्जर मिली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डा. उमेश शर्मा के निर्देश पर संगठन सचिव व जेल पर्यवेक्षक संजय श्रीवास्तव तथा अपराध निरोधक समिति के सदस्यों ने सोमवार को पहुंच कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जेल में क्षमता से अधिक 906 बंदी मिले। इनमें 826 पुरुष और 32 महिला बंदी मिलीं। एक महिला बंदी के साथ एक बच्चा निरुद्ध है। पाया गया कि सुबह के नाश्ते में बंदियों ब्रेड-चाय व दोपहर भोजन में रोटी, चावल, अरहर की दाल, आलू-पालक की सब्जी दी गई थी। पैरोल से पांच बंदी वापस आ गए थे। डिप्टी जेलर कमल चंद ने बताया कि जेल के अंदर आने वाले लोगों की जांच की जाती है। कोरोना को ध्यान में रखते हए सैनिटाइज कराने के बाद भी लोगों को प्रवेश करने दिया जाता है। इस दौरान अपराध निरोधक समिति के प्रदेश संगठन सचिव संजय श्रीवास्तव, जोन सचिव मयंक कुमार सिंह, जेल पर्यवेक्षक अभिषेक सिंह, विशाल चौरसिया, अनुज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed