फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Track broke as soon as Mahananda passed

Ghazipur News: महानंदा के गुजरते ही टूट गई पटरी

Sun, 26 Feb 2023 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Track broke as soon as Mahananda passed
ढाई घंटे का ब्लाक लेकर अप लाइन पर बदली गई टूटी रेल पटरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के बारा कला हाल्ट व गहमर स्टेशन के बीच टूटी पटरी को रविवार को ढाई घंटे का ब्लाक लेकर बदला गया। हालांकि इस दौरान ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। शनिवार को दिल्ली - हावड़ा रूट के अप लाइन पर सिक्किम से नई दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरते ही बारा कला हाल्ट व गहमर स्टेशन के बीच रेल पटरी टूटकर दो हिस्सों में बंट गई थी।

पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन की सूचना पर टूटी पटरी को फिश प्लेट से कसकर ठीक किया गया था। ट्रेनों को टूटी पटरी के पास काशन लगाकर धीमी गति से गुजारा गया। गहमर सेक्शन के रेल पथ निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि पटरी टूटने से करीब 10 एमएम का गैप हो गया था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक ब्लाक लेकर नई पटरी लगा दी गई। बताया गया कि इस दौरान किसी ट्रेन के आवागमन का समय नहीं था। इसलिए इतने समय का ब्लाक लिया गया। इस दौरान रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा बारा कला हाल्ट व गहमर स्टेशन के बीच किलोमीटर 678/27-29 के पास 10 प्वाइंट पर नौ मीटर रेल पटरी को भी बदलने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed