फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tourism department officials oblivious, action taken on minister's complaint

Ghazipur News: पर्यटन विभाग के अधिकारी बेखबर, मंत्री की शिकायत पर कार्रवाई

Wed, 06 Sep 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tourism department officials oblivious, action taken on minister's complaint
-अवर अभियंता दिनेश प्रताप और अधिशासी अभियंता अनिल सिंह किए गए निलंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने में लगी है। इसके तहत करोड़ों के प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। लेकिन, अधिकारी कुछ परियोजनाओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ताजा मामला पर्यटन विभाग की तरफ से सिधौना स्थित सिद्धनाथ महादेव धाम के सुंदरीकरण को लेकर आया है। जहां लापरवाही पर शासन से ही अवर अभियंता दिनेश प्रताप और अधिशासी अभियंता अनिल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र की शिकायत पर की गई है। दूरभाष पर हुई बातचीत में राज्यमंत्री ने बताया कि निर्माण कार्य की गति धीमी होने की शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से की गई थी। हालांकि निलंबन की जानकारी नहीं है।
पर्यटन विभाग की तरफ से सिधौना स्थित सिद्धनाथ महादेव धाम के सुंदरीकरण कार्य चल रहा है। यह कार्य राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के प्रस्ताव पर एक करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से कराया गया जा रहा है। कार्यालय संस्था द्वारा मनमानी तरीके से कार्य कराया जा रहा था। यही नहीं, पर्यटन विभाग के अधिकारी भी प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तरह से लापरवाह बने रहे।
विज्ञापन

स्थिति यह बनीं कि वे कार्य स्थल का निरीक्षण तक नहीं करने जाते, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था। उधर, कार्यदायी संस्था अपने हिसाब से काम कराने में जुटी रही। मार्बल के स्थान पर टाइल्स का प्रयोग किया जा रहा था। रामलीला मंच को समय से पूर्ण न करने की शिकायत ग्रामीणों ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. दयाशंकर मिश्र से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री इसे गंभीरता से लिया और पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी हासिल करने के बाद सच्चाई जानी और फिर इसकी शिकायत संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से की। उधर, शिकायत सही मिलने पर पर्यटन विभाग ने अवर अभियंता दिनेश प्रताप और अधिशासी अभियंता अनिल सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके स्थान पर आलोक श्रीवास्तव को अधिशासी अभियंता के तौर पर तैनात किया है। वहीं, जिला पर्यटन अधिकारी दिव्या तिवारी का कहना है कि उन्हें अवर अभियंता दिनेश प्रताप अधिशासी अभियंता अनिल सिंह को निलंबित करने की जानकारी हुई है, लेकिन वह अभी पुष्ट नहीं कर सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed