फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tortured for dowry and drove her out of the house, then married someone else

Ghazipur News: दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से भगाया, फिर कर ली दूसरी शादी

Sat, 09 Aug 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tortured for dowry and drove her out of the house, then married someone else
गाजीपुर। दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से भगा दिया फिर दूसरी शादी कर ली। पीड़िता की इस तहरीर पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शादियाबाद थाने में शुक्रवार की शाम पति, उसकी दूसरी पत्नी, सास-ससुर, देवर, दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। उधर, शादियाबाद थाना क्षेत्र के अब्बोपुर (कनुवान) निवासी पीड़िता होसिला यादव की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक उसकी शादी 30 अप्रैल 1996 को बहरियाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन चौखड़ा निवासी कुंदन प्रसाद से हुई।पति के घर कुछ दिन रहने के बाद पता चला कि पति एसडीएम हैं। ससुरालवाले शादी में कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के कहने पर दहेज की मांग पूरी की गई लेकिन बाद में पता चला कि पति एसडीएम नहीं हैं। सच पता चलने पर ससुरालवालों ने उसकी विदाई कर दी। आरोप है कि पति ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। कुछ नंबर से रुक गया है, अगले प्रयास में सफल हो जाउंगा। कुछ दिनों की मोहलत दे दीजिए। पति की बात मान शांत हो गई। पीड़िता के मुताबिक वह ससुराल और मायके दोनों जगह रहतीं थी और तैयारी भी करती थी। इसी बीच पति ने चंदौली की रहने वाली छाया से दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने पर महिला प्रकोष्ठ में शिकायत की। वहां पति ने दूसरी शादी न करने की बात कही और होसिला को पत्नी मानते हुए साथ घर ले जाने को तैयार हो गया। आरोप है कि कई बार बातचीत के बाद भी पति ससुराल लेकर नहीं गए। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed