फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tormented by the sun, the officials also returned disappointed empty handed

Ghazipur News: धूप ने सताया, अधिकारियों ने भी खाली हाथ निराश लौटाया

Sat, 02 Sep 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tormented by the sun, the officials also returned disappointed empty handed
संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 346 प्रार्थना-पत्रों में मात्र 27 का ही हुआ निस्तारण
विज्ञापन

सीडीओ और एसपी ने सैदपुर तहसील में सुनी फरियादियों की फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के सातों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 346 प्रार्थना-पत्रों में मात्र 27 का ही निस्तारण हो सका। ऐसे मेें सुबह से कड़ी धूप में न्याय पाने की आस में पहुंचे अन्य फरियादियों को बैरंग वापस घर लौटना पड़ा। सैदपुर में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य एवं एसपी ओमवीर सिंह ने फरियाद सुनने के साथ संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निस्तारण का निर्देश दिया।
सुबह 9.30 बजे सभी तहसीलों के स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तैयारियां को अंतिम रूप दिया। सुबह 10 बजे एसडीएम की अध्यक्षता में प्रार्थना- पत्रों पर सुनवाई शुरू हुई। इधर तेज धूप और उमस के बीच फरियादी तहसील परिसर पहुंचकर प्रार्थना-पत्र जमा करने के साथ अधिकारियों के पास पहुंचे।
विज्ञापन

सैदपुर तहसील में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस होने पर सुबह 9. 30 बजे एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह पहुंचे और तैयारियों को देखकर दिशा- निर्देश दिया। इसके बाद तहसीलदार एके सिंह पहुंचे। सुबह 9 .40 बजे सीएमओ और जिला समाज कल्याण अधिकारी पहुंचे। सुबह 10 बजे तक जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी पहुंच गए थे। मुख्य विकास अधिकारी भी कुछ देर बाद पहुंच गए। सुबह 10. 15 बजे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह पहुंचे। इसके बाद फरियादियों के प्रार्थना पत्राें पर सुनवाई हुई। जबकि सुबह नौ बजे से ही फरियादियों की भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर में 52 में आठ, कासिमाबाद में 62 में पांच, जमानिया में 42 में चार, सदर तहसील में 48 में तीन, मुहमम्दाबाद में 56 में दो, सेवराई में 33 में तीन और जखनिया में 53 आए प्रार्थना - पत्रों में मात्र दो का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना- पत्रों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करें।


0000000000000000

प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत कार्य कराया गया है। लेकिन छह माह से मजदूरी नहीं मिली है। यहीं नहीं काम भी नहीं मिल रहा है। समस्या निस्तारण के लिए प्रार्थना-पत्र सौंपा है। - रूबी, कटघरा
0000000
आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हैं, लेकिन पैसे की किस्त भेजने में धन उगाही की जा रही। ऐसे में आवास का निर्माण नहीं हो पा रहा है। संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना- पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।- संदुरी देवी, महरूमपुर

000000
आबादी की जमीन पर काबिज हूं, लेकिन सरकारी कागजात पर नाम नहीं चढ़ पा रहा है। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।- संतोष कुमार, बबुरा


0000000

सादात मार्ग पर मेरी जमीन है। खतौनी पर नाम दूसरे का दर्ज होने के कारण मुझे सड़क निर्माण में गई जमीन का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रार्थना- पत्र देकर समस्या निस्तारण की मांग की गई। -
रामनारायण यादव, रूद्रपुर ककरहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed