फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Took cash... 10 kg jaggery was also taken, still the measurement is not correct

नगदी ली...10 किलो गुड़ भी लिया, फिर भी पैमाइश सही नहीं

Mon, 25 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Took cash... 10 kg jaggery was also taken, still the measurement is not correct
कासिमाबाद तहसील का पीछा भ्रष्टाचार से नहीं छूट रहा है। ताजा मामला मौजा बरौड़ा का है। यहां पर एक किसान का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल को आठ हजार रुपये नगद और 10 किलो गुड़ के देने के बाद भी पैमाइश सही नहीं किया है। पीड़ित किसान ने सोमवार को तहसीलदार से मिलकर जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान मरदानपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव ने तहसीलदार को बताया कि बरौड़ा गांव में भूमि है। पैमाइश के लिए हल्का लेखपाल से मिला। आरोप लगाया कि लेखपाल ने आठ हजार रुपये और10 किलो गुड़ की मांग किया था। पैमाइश कराना जरूरी था, इसलिए लेखपाल को मांग के अनुसार आठ हजार रुपये और 10 किलो गुड़ दे दिया। आरोप है कि लेखपाल की मांग के अनुसार सब कुछ दे दिया है। इसके बाद भी पैमाइश सही नहीं की गई है। वर्तमान समय में लेखपाल पक्की पैमाइश कराने की बात कर रहे हैं और विपक्षी की मदद कर रहे हैं। पीड़ित किसान वीरेंद्र यादव ने कासिमाबाद तहसीलदार जया सिंह से मिलकर लिखित शिकायत करते हुए बताया कि विपक्षी काशीनाथ यादव व झिल्लू यादव पूर्व में की गई। पैमाइश को मान नहीं रहे हैं तथा खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed