{"_id":"626ec0179f47967b0442c045","slug":"toll-starts-on-purvanchal-express-way-started-on-the-way-fast-tag-facility-was-not-available-ghazipur-news-vns6513213124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्स. वे पर टोल शुरू, फास्ट टैग की सुविधा नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्स. वे पर टोल शुरू, फास्ट टैग की सुविधा नहीं मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर रविवार एक मई से टोल लगना शुरू हो गया। जनपद के पखनपुरा और हैदरगंज स्थित टोल नाकों पर सुबह आठ बजे औपचारिक रूप से टोल प्लाजा की शुरूआत होने के बाद गाजीपुर से लखनऊ के लिए टोल फीस भी वसूली जाने लगी। हालांकि, टोल नाका पर अभी फास्ट टैग की सुविधा नहीं होने से अधिकांश यात्रियों से नकदी वसूली गई। फास्ट टैग नहीं होने से यात्रियों से नोकझोंक की स्थिति भी पैदा हुई। अधिकारियों का कहना है कि तीन चार दिन में टोल प्लाजा पर फास्ट टैग की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 7.30 बजे कार्यदायी संस्था के दर्जनों कर्मचारी हैदरगंज टोल प्लाजा पर पहुंच गए। सुबह 8 बजे टोल प्लाजा के मुख्य द्वार पर नारियल फोड़ व फीता काटकर यूपीडा के असिस्टेंट इंजीनियर सुनील कुमार राय व ओरियंटल के इंजीनियर राममोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से टोल प्लाजा की औपचारिक शुरूआत की।
करीब 8.30 बजे गाजीपुर से लखनऊ के लिए निकले चार पहिया वाहन से रविन्द्र सिंह ने हैदरगंज टोल प्लाजा से पहली बार नकद 590 रुपये अदा कर लखनऊ के हैदरगढ़ के लिए पर्ची ली। रविन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार लोगों के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध करा रही है। इसके लिए टोल फीस देना हमारा कर्तव्य है। यूपीडा के कर्मचारियों ने पहली बार टोल फीस भरकर यात्रा करने के लिए रविंद्र सिंह को मिठाई खिलाकर मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए बधाई दी। जैसे-जैसे वाहन चालकों का आना-जाना शुरू हुआ। टोल फीस को फास्ट टैग से भरने को लेकर नोकझोंक की स्थिति पैदा हुई। फिलहाल यह सुविधा नहीं होने से कई यात्री बिना टोल फीस के भी वाहन लेकर निकल गए।
हैदरगंज में सुबह छह में से सिर्फ दो लेन पर ही टोल प्लाजा की औपचारिक वसूली शुरू हुई। दोपहर तक चार लेन में से टोल वसूली के लिए कर्मचारी तैनात कर दिए गये, लेकिन अभी वाहनों का आवागमन कम होने से टोल प्लाजा पर कम ही दबाव रहा। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत के मुताबिक छह लेनों से टोल वसूली का कार्य किया जाएगा। बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अभी हवा घर, जलपान गृह, शुद्ध पेयजल, पेट्रोल टंकी आदि की सुविधा बहाल नहीं हुई है। वहीं, एक तरफ से टोल फीस लेने पर उसी दिन रात्रि 11:59 बजे तक ही वैध रहेगा। नियम के मुताबिक, 20 या उससे अधिक एक तरफा यात्रा के लिए रियायती दरों पर स्मार्ट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। यह रियायती दर संबंधित वाहन की एक तरफा यात्रा दर के 80 फीसदी मूल्य पर आधारित है। इस प्रकार की रियायती टिकट उस वाहन विशेष की एक्सप्रेसवे पर स्मार्ट कार्ड के माध्यम से यात्रा करने पर लागू होगा। टोल फीस प्रति किमी 2.45 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
16 नवंबर को आवागमन शुरू हो गया
गाजीपुर को लखनऊ से जोड़ने वाले 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कुल 13 टोल प्लाजा बने हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन 16 नवंबर 2021 से शुरू हो गया था। लेकिन टोल नहीं लगा था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार से टोल टैक्स लगना शुरू होने से अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए 25 प्रतिशत छूट के साथ टोल की दरें तय की गई हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कहीं से भी सफर शुरू करने वाले को टोल टैक्स देना होगा।
वाहनों के लिए निर्धारित टोल फीस
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से गाजीपुर तक विभिन्न वाहनों के लिए वर्ष 2022-23 के लिए टोल दरें (25 प्रतिशत की छूट के साथ) निर्धारित की गई हैं। जिसमें कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपये, हल्के व्यवसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बसों के लिए 1065 रुपये, बस या ट्रक के लिए 2145 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन (एचसीएम) भू-गतिमान उपस्कर (ईएमआई) या बहुधुरीय यान (एमएवी) (3 से 6 धुरीय) के लिए 3285 रुपये और विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड वेहिकल) (7 या अधिक धुरीय) के लिए 4185 रुपये होगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजों की औपचारिक शुरूआत हो गई। तीन-चार दिन में फास्ट टैग की सुविधा भी शुरू दी जाएगी।
दुर्गेश उपाध्याय, मीडिया सलाहकार यूपीडा।