फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Told the damage caused by ultraviolet rays coming to the earth

पराबैंगनी किरणों के पृथ्वी पर आने से होने वाले नुकसान को बताया

Thu, 16 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Told the damage caused by ultraviolet rays coming to the earth
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को भूगोल परिषद की ओर से विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता वनस्पति शास्त्री डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने शोधपरक तथ्यों के जरिए बताया कि इस दिवस की परिकल्पना संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से मांट्रियल समझौते (1987) के बाद की गई। ओजोन के निर्माण, उसकी रासायनिक अभिक्रियाओं और नष्ट होने की यांत्रिकी को समझाते हुए पराबैंगनी किरणों के पृथ्वी पर आने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह परत समताप मंडल में पाई जाने वाली लगभग तीन मिलीमीटर मोटी ओजोन गैस की एक परत है, जिसका क्षरण मुख्य रूप से दक्षिणी ध्रुव के ऊपर अंटार्कटिका महाद्वीप पर हो रहा है। इसे बचाने के लिए रेफ्रिजरेटर, एअर कंडीशनर, स्प्रे, फोम आदि के प्रयोग में कमी लाई जानी चाहिए। इस परत में हुआ क्षरण अब भर चुका है, लेकिन अगर हम सचेत नहीं हुए तो पृथ्वी पर मानव जाति के साथ-साथ अन्य प्रजातियों के लिए भी अंधी विकास की दौड़ और लालची प्रवृत्ति गंभीर खतरा उत्पन्न करेगी। भूगोल वेत्ता डॉ. संतन कुमार राम ने भी विचार रखे। इस परिचर्चा पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बीनू सिंह, रूही फात्मा, अनीशा कुशवाहा, अदिति विश्वकर्मा, अंजली राय, शगुफ्ता जहां आदि छात्राओं ने पुरस्कार जीते। कार्यक्रम का संचालन समरा फिरदौस ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed