फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Today the Prime Minister will virtually inaugurate the Ghazipur-Tadighat Rs 1670 crore project.

Ghazipur News: आज गाजीपुर-ताड़ीघाट 1670 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Sun, 10 Mar 2024 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Today the Prime Minister will virtually inaugurate the Ghazipur-Tadighat Rs 1670 crore project.
गाजीपुर। प्रधानमंत्री रविवार को आजमगढ़ से वर्चुअल तरीके से गाजीपुर-ताड़ीघाट प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। प्रोजेक्ट की लागत धनराशि 1670 करोड़ रुपये हैं। गाजीपुर से दिलदारनगर के बीच मेमो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सिटी रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इसको लेकर सिटी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

करीब 77 वर्षों के बाद गाजीपुर से दिलदारनगर के बीच ट्रेन का संचालन सीधे तौर पर होगा। यह जनपद के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहीं सिटी रेलवे स्टेशन पर दोपहर से ही साफ-सफाई का दौर शुरू हो गया था। सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, इसको लोग देखेंगे और सुनेंगे। साथ ही गाजीपुर से दिलदारनगर के बीच ट्रेन संचालन को लेकर भी तैयारियों को देर शाम तक अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

दिलदारनगर के लिए सिटी रेलवे स्टेशन से 12 बजे खुलेगी ट्रेन
सिटी रेलवे स्टेशन से दिलदारनगर जंक्शन के बीच ट्रेन संचालन को लेकर समयसारिणी पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से तय कर लिया गया है। नियमित रूप से 05479 गाजीपुर सिटी-दिलदारनगर जंक्शन मेमू विशेष गाड़ी सिटी रेलवे स्टेशन से 12 बजे खुलेगी। ताड़ीघाट से 12.25 बजे छूटकर 13.10 बजे दिलदारनगर जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह 05480 दिलदारनगर जंक्शन-गाजीपुर सिटी मेमू विशेष गाड़ी दिलदारनगर जंक्शन से 13.25 बजे प्रस्थान कर ताड़ीघाट से 14.17 बजे छूटकर 14.35 बजे गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed