{"_id":"622500f332ab981b7b267545","slug":"today-march-7-seventh-phase-let-s-choose-seven-mlas-ghazipur-news-vns6420081149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सात मार्च, सातवां चरण, आइए चुनें सात विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में ईवीएम और मतदान सामग्री लेकर आरटीआई मैदान से पोलिंग बूथ के लिए रवाना होती मतदान कार्म?
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। सात मार्च, सातवां चरण और सात सीटें। सोमवार को सत्ता के तीन सात का यह संयोग गाजीपुर में उपस्थित हो रहा है। विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे 94 उम्मीदवारों में सात का चयन 28 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे। इसके लिए 1616 मतदान केंद्र एवं 3090 मतदेय स्थलों पर मतदान की व्यवस्था की गई है। चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए 25 जोन एवं 253 सेक्टर बनाए गए हैं। इसके अलावा 335 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के तहत आज मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में सभी सात विस सीट पर 94 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला सभी विधानसभा क्षेत्रों के 2813155 मतदाता करेंगे। इनमें 1500529 पुरुष एवं 1312488 महिला मतदाताओं संग 138 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए सभी सात विधानसभा क्षेत्रों जखनिया (सु), सैदपुर (सु), गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद, मुहम्मदाबाद एवं जमानिया में 1616 मतदान केंद्र एवं 3090 मतदेय स्थल पर मतदान कराया जाएगा। इसमें जखनिया में 260 मतदान केंद्र एवं 471 मतदेय स्थल, सैदपुर में 251 एवं 437, गाजीपुर में 182 एवं 382, जंगीपुर में 215 एवं 411, जहूराबाद में 258 एवं 465, मुहम्मदाबाद में 256 एवं 480 तथा जमानिया विस में 194 मतदान केंद्र एवं 444 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 335 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। सात विधानसभा क्षेत्रों के 2040 बूथ वेबकास्टिंग के लिए चयनित हैं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तकमतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद सभी विधानसभाओं की ईवीएम जंगीपुर मंडी परिसर स्थित स्ट्रांगरुम में जमा होगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।