{"_id":"67d1d5f9e7c31418f8031b77","slug":"today-holi-will-be-burnt-at-2281-places-in-the-district-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-129490-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आज जिले में 2281 स्थानों पर जलेंगी होलिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आज जिले में 2281 स्थानों पर जलेंगी होलिकाएं
विज्ञापन
जनपद में बृहस्पतिवार को 2281 स्थानों पर विधिविधान और परंपरागत ढंग से होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में 162, करंडा 67, जंगीपुर 78, रामपुर माझा 45, भुड़कुड़ा 86, दुल्लहपुर 81, नंदगंज 74, शादियाबाद 144, सैदपुर 192, सादात 85, खानपुर 120, बहरियाबाद 70, कासिमाबाद 109, मरदह 80, नोनहरा 162, बिरनो 67, मुहम्मदाबाद 92, भांवरकोल 99, करीमुद्दीनपुर 120, बरेसर 80, जमानिया 117, दिलदारनगर 45, गहमर 27, सुहवल 38, रेवतीपुर 21, नगसर हाॅल्ट क्षेत्र में 20 स्थानों पर होलिकाएं जलाई जाएंगी।
होलिका दहन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 10 दिन पहले से ही निर्धारित स्थल पर लोगों ने रेड़ का पौधा, उपला, लकड़ी आदि रखना शुरू कर दिया था। होलिका दहन वाले स्थानों पर पुलिस टीम तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
रात 10:44 से होलिका दहन का मुहूर्त : पं. मुनींद्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात में 10:44 से भोर तक है। होलिका दहन की पंरपरा का भारतीय संस्कृति से गहरा सरोकार है। उबटन से शरीर को साफ करने के बाद उसे होलिका में डालने से दुख-दरिद्रता दूर होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि का आगमन होता है।
लंबी दूरी की ट्रेनों से आ रही भीड़ : सिटी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों से भीड़ लौट रही है। होली का पर्व अपने परिवार संंग मनाने को लेकर परदेशियों का घर लौटने का दौर जारी है। पवन एक्सप्रेस, कामायानी, लखनऊ-छपरा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सुहेलदेव, आनंद बिहार बांद्रा आदि ट्रेनों से यात्रियों की भीड़ सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरी।
24 घंटे होगी जलापूर्ति, साफ-सफाई की व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद : होली पर नगर पालिका की ओर से ओवरहेड टैंकों और ट्यूबवेल के जरिये 24 घंटे जलापूर्ति की जाएगी। आपातकाल के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। साथ ही नगर के 25 वार्डों में साफ-सफाई व चूना छिड़काव को लेकर 15 टीमों का गठन किया गया है।
सीएमओ ने सीएचसी-पीएचसी प्रभारी को जारी किया निर्देश : सीएमओ डाॅ. सुनील पांडेय ने सीएचसी और पीएचसी प्रभारी को होली पर्व के मद्देनजर अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे अस्पताल खुलेंगे। आपातकक्षों में निर्धारित दवाएं भी उपलब्ध रखने को कहा गया है।
डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द करते हुए उन्हें मुस्तैद रहने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान लापवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।