{"_id":"57c331614f1c1b0d72d4f870","slug":"today-distributed-joining-letters","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अभ्यर्थियों को बांटा जाएगा नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अभ्यर्थियों को बांटा जाएगा नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर/
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 386 पदों पर नियुक्ति के लिए सोमवार को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। नियुक्ति पत्र का वितरण विकास भवन स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय से खंड शिक्षाधिकारियों की देख-रेख में होगा।
जनपद में सहायक अध्यापकों के 386 पदों के लिए बीते 16 और 17 अगस्त को डायट पर कुल 8 काउंटरों पर 1152 महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसिलिंग कराई थी। इस काउंसिलिंग के आधार पर 386 पदों के सापेक्ष कट ऑफ मेरिट जारी की गई। कट ऑफ मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों के मूल- प्रमाणपत्रों और जमा की गई फोटोस्टेट की प्रतियों से मिलान करके उनके चयन को अंतिम रूप प्रदान किया गया।
इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए बीते 26 अगस्त की तिथि तय की गई थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 29 अगस्त कर दिया गया। नियुक्ति पत्र का वितरण विकास भवन स्थित बेसिक शिक्षा कार्यालय से किया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरित करने के सभी खंड शिक्षाधिकारियों एवं सह समन्वयकों को लगाया गया है।