{"_id":"e0cc532db091a00af0732c29704f80fd","slug":"to-meet-the-demands-of-early-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को शीघ्र पूरा करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को शीघ्र पूरा करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश जलनिगम कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की ओर से अपनी मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता द्वितीय निर्माण खंड स्थित कार्यालय पर मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मांगों को शीघ्र पूरा करने की चेतावनी दी। चेताया कि मांग पूरा नहीं की गई तो 16 फरवरी को प्रदेश कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए आम
सभा कर अगले चरण के आंदोलन की घोषणा केन्द्रीय कार्यकारिणी की तरफ से की जाएगी।
वक्ताओं ने जलनिगम में भी पदनाम परिवर्तन करने, वाहन चालकों की सेवा नियमावली 2009 को लागू करने, कर्मियों के बकाए तीन माह के वेतन का भुगतान आदि करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं हैं।
इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कैलाशनाथ पांडेय, कैलाश राम, धीरज राय, शिवमुनि, अनिल, बसंतू राम, रविन्द्रनाथ चौबे, गुलाम मुहम्मद तैमूरी, रामकुमार सिंह, दिनेश कुमार पांडेय, जीउत राम, चन्द्रिका, संजय कुमार पांडेय, शाह अहमद तथा देवेन्द्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया।