फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   To contract workers were killed by vehicle

वाहन की चपेट में आने से मजदूर की गई जान

Sun, 07 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 07 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
To contract workers were killed by vehicle
थाना क्षेत्र के सिधागरघाट स्थित एक मोबाइल टावर के पास रविवार की सुबह वाहन के धक्के से साइकल सवार की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



बलिया जिला के रसड़ा थाना क्षेत्र के दुल्लहपाह गांव निवासी रामअलम यादव (55) रोज की तरह रविवार की सुबह भी साइकल से कासिमाबाद के मोहम्मदपुर कुसुम गांव स्थित ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए जा रहा था। सिधागरघाट गांव के पास स्थित मोबाइल टावर के पास किसी वाहन से टक्कर हो गई, जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन



रामअलम की इसी गांव में रिश्तेदारी होने के कारण लोग उसे पहचान गए। जानकारी होते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए मऊ ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग जैसे ही मऊ से वाराणसी के लिए निकले, कुछ ही दूरी पर रामअलम की मौत हो गई। परिवार के लोग उसका शव लेकर थाने चले गए। ताजपुर डेहमा संवाददाता के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा मोड़ पर बाइक सवार को बचाने में एक ट्रक खड़ी मैजिक से टकरा गई, जिससे मुहम्मदाबाद के रघुवरगंज निवासी सुदर्शन बिंद तथा रमेश गुप्ता घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बलिया ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed