फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Thug became SP asking for donations for the construction of Ram temple

Ghazipur News: ठग एसपी बन राम मंदिर निर्माण के लिए मांग रहा चंदा

Sat, 08 Apr 2023 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Thug became SP asking for donations for the construction of Ram temple
एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह का नाम लेकर राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा के नाम पर पैसे वसूलने के लिए फोन करने का एक ऑडियो सामने आया है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने इस ऑडियो से सतर्क रहने और ऐसी कोई कॉल आने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है। वायरल हो रहे ऑडियो में कोई शख्स खुद को गाजीपुर एसपी बताते हुए राम मंदिर निर्माण के लिए ग्राम प्रधानों से 5100-5100 रुपए चंदे के रूप में मांग रहा है। साथ ही वह शख्स यह भी बता रहा है कि इसके लिए डीएम ने निर्देश जारी किए हैं। ठग फोन पर यह कह रहा है कि हेलो... प्रधान जी से बात हो रही है.... एसपी बात कर रहा हूं गाजीपुर से ओमवीर सिंह.... आपको पता है कि राम मंदिर में काम चल रहा है... तो सभी ग्राम प्रधानों को 5100-5100 रुपये देने का आदेश आया है। डीएम साहब की तरफ से हमें... तो यह आपको सूचित किया जा रहा है... आपको अकाउंट डिटेल यहां से भिजवा दे रहे हैं हम राम मंदिर का... आपको अपने गांव की तरफ से 5100 आज करवा देना है...। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed