फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three were caught taking the exam instead of others

Ghazipur News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन पकड़े गए

Fri, 07 Jul 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three were caught taking the exam instead of others
औड़िहार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सैदपुर में शुक्रवार को बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन लोग पकड़े गए। प्राचार्य ने तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा के दौरान प्राचार्य व्यवस्था देखने के साथ परीक्षार्थियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान तीन परीक्षार्थी संदिग्ध मिले, जिनके हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे थे। इसके बाद तीनों की फोटो की जांच अभिलेखों से की गई। इसमें तीनों परीक्षार्थियों की फोटो भी मेल नहीं खा रही थी। इसके बाद पुलिस कर्मियों को बुलाकर आरोपियों को सौंप दिया गया। प्राचार्य डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए तीनों परीक्षार्थियों से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की बात स्वीकार की। तीनों परीक्षार्थियों को पुलिस के हवाले कर सैदपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है। सैदपुर की इंस्पेक्टर वंदना सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed