फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three thieves going to sell stolen wheat arrested

चोरी का गेहूं बेचने जा रहे तीन गिरफ्तार

Sat, 01 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three thieves going to sell stolen wheat arrested
पुलिस एवं एसओजी ने शनिवार को शादियाबाद थाना क्षेत्र के मनिहारी मोड़ के पास और बैरमपुर की तरफ जाने वाले नहर मार्ग से छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास एक पिकअप, चोरी के 70 पैकेट अरहर दाल, 50 बोरी गेहूं, 32 खाली पैकेट, एक तमंचा, एक कारतूस, विद्यालयों से चोरी एक लेपटॉप, प्रिंटर, एलईडी, माउस एवं एक गैस सिलेंडर बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने एसपी कार्यालय में बताया कि भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इधर एसओजी टीम भी भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप चोरी का गेहूं कुछ लोग जंगीपुर मंडी में बेचने जाने वाले हैं। पुलिस टीम पिकअप के आने का इंतजार करने लगी। थोड़ी देर बाद शादियाबाद की ओर से एक पिकअप आती दिखाई दी जिसे मनिहारी मोड़ के पास पुलिस ने रोका, लेकिन चालक नहीं रुका ।
विज्ञापन

पुलिस ने कुछ ही दूरी पर घेराबंदी करके पिकअप को पकड़ लिया और उसमें बैठे तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पिकअप चालक दौलतनगर निवासी राम प्रवेश गुप्ता उर्फ गुड्डू है। जबकि अन्य दोनों करंडा थाना के सोल्हनपुर निवासी त्रिभुवन बिंद और दरोगा बिंद हैं।। पूछताछ में तीनों ने बताया कि बीते 26 सितंबर को आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना के नया चौक कस्बा से चोरी कि या गया गेहूं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 सितंबर की रात बिलरियागंज थाना के मुहल्ला शिवनगर कस्बा चोरी किए करीब 100 पैकेट अरहर की दाल, जिसमें से 70 पैकेट मौजूद है, शेष बेच दिया गया। तीनों चोरों को लेकर पुलिस गोदाम पर पहुंची और चोरी का 70 पैकेट दाल और 32 पैकेट खाली बरामद किया गया। पुलिस टीम ने जब आजमगढ़ जनपद के महराजगंज और बिलरियागंज थाने से जानकारी ली तो चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई। पिकअप का कागजात नहीं होने की वजह से उसे सीज कर दिया गया। जबकि तीनों चोरों का चालान कर दिया गया।

इधर शादियाबाद थाने के उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दुबे और उपनिरीक्षक अभिराज सरोज के नेतृत्व में पुलिस ने बैरमपुर नहर मार्ग से तीन शातिर चोरों को धर-दबोचा। साथ ही चोरी करने के उपकरण और मोबाइल फोन बरामद किया गया। चोरों की निशानदेही पर विद्यालयों से चोरी हुई एक लेपटॉप, प्रिंटर, एलइडी, माउस एवं एक गैस सिलेंडर भी पुलिस ने बरामद किया। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम भुड़कुड़ा के इब्राहिमपुर निवासी मनीष कुमार, गुरैनी गांव निवासी राजन राजभर और राहुल भारद्वाज बताया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed