फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Three teachers of the district honored in Prayagraj

प्रयागराज में सम्मानित हुए जिले के तीन शिक्षक

Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three teachers of the district honored in Prayagraj
प्रयागराज में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक समागम में जनपद के तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसमें कम्पोजिट विद्यालय प्रतापीपुर सैदपुर से प्रीति सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वासुदेवपुर कासिमाबाद से प्रज्ञा सिंह और कम्पोजिट विद्यालय सुहवल रेवतीपुर से राजेश दुबे शामिल हैं। इस सम्मान से जिले का गौरव बढ़ा है। पिछले 24 और 25 दिसंबर को आयोजित इस शिक्षक समागम में प्रदेश के 75 जनपदों से बेहतरीन शैक्षिक कार्य एवं बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 258 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। कार्यशाला में आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान के प्राचार्य स्कंद शुक्ला, सीमैट के प्रभात मिश्र ने शिक्षकों के द्वारा लगाए गए शिक्षण अधिगम सामग्री के स्टालों का अवलोकन करते हुए कक्षा शिक्षण में प्रयोग करने की जानकारी ली तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य स्कंद शुक्ला ने कहा कि जिस तरह के प्रयोग यहां पर बताए और दिखाए गए। इसको विद्यालय के प्रत्येक बच्चों तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जिससे सभी बच्चे प्रतिभावान हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed